कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल सभागार में शुक्रवार को अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि संचालन रविंद्र शांडिल्य ने किया। अपने संबोधन में विजय सिंह ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि अब वे जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां परिवार और समाज के लिए अपना अनुभव समर्पित करेंगे। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रखंड सहकारिता अधिकारी को दी गई विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृ...