Kodarma News: सड़क हादसे में घायल चंदवारा के युवक की इलाज के दौरान मौत
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि।बरही थाना क्षेत्र के बरसोत पंचमाधो के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चंदवारा प्रखंड के कांको-गरायडीह निवासी गौतम कुमार भारती (37), पिता स्व. वासुरी भारती, की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने शनिवार की देर रात हजारीबाग सदर अस्पताल में अंतिम सांस ली।जानकारी के अनुसार गौतम कुमार भारती मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को बरसोत क्षेत्र से काम कर लौटने के दौरान रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन से चार छोटे-छोटे बच्चों सहित परिवार छोड़ गए हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.