Kodarma News: सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित शहीद चौक हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सिंगलडीह निवासी हीरालाल मेहता के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हीरालाल मेहता सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.