Kodarma News: सड़क पार कर चाय पीने जा रहे अधेड़ को कार ने रौंदा, विरोध में दो घंटे जाम
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। सड़क पार कर चाय पीने जा रहे अधेड़ को एक बेलगाम कार चालक ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने करीब दो घंटे तक रांची-पटना रोड को जाम रखा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह घटना तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक पर गुरुवार की सुबह की है। मृतक की पहचान 55 साल के रामकिशुन यादव के रूप में हुई है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार रामकिशुन को काफी दूर तक घसीटते ले गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर रांची-पटना रोड को गुमो चौक के पास जाम कर दिया। लोग गुमो चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अंडरपास निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.