कोडरमा, अगस्त 14 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा बजरंगबली के पास सड़क हादसे में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क पार करने के दौरान बरही की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो पायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...