Kodarma News: संस्कार शिविर में योग व ध्यान का दिया गया प्रशिक्षण
कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। दस दिवसीय संस्कार शिविर में योग व ध्यान का प्रशिक्षण देकर छाबड़ा श्रद्धालु भक्तजनों को तनाव से मुक्त कर मन को शांत और एकाग्रचित रखने का काम कर रही है। प्रतिदिन जैन मंदिर में आयोजित संस्कार शिविर में प्रातः योग और ध्यान का कार्यक्रम किया जाता है। जैन समाज के संयुक्त मंत्री समाजसेवी राज छाबड़ा की पुत्री देशना छाबड़ा ने इस मौके पर कहा कि योग और ध्यान के हमारे शरीर मन और आत्मा को स्वस्थ शांत और संतुलित रखने का एक प्राचीन और असर दायक माध्यम है। रोग प्रतिरोधक की क्षमता बढ़ती है मन को शांत व एकाग्रचित रखने की यह शक्तिशाली प्रक्रिया है। आज के इस भागम भाग जिंदगी में योग बहुत जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.