कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के घंघरी स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में 11 अक्टूबर को संतोष राणा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में खेडोबर और गैडा की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले को लेकर जेबीसी क्लब घंघरी के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उक्त जानकारी टूर्नामेंट के आयोजक संतोष राणा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...