कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंदिर का 70वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ हर्षोल्लास मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में जय जगन्नाथ और वीर हनुमान के जयघोष निरंतर गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी पंडित मदन पांडेय ने बताया कि रथयात्रा के शुभ अवसर पर वीर हनुमान को आकर्षक गजरा एवं विशेष पोशाक अर्पित कर भव्य श्रृंगार किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अनुपम वातावरण बना रहा। सवामनी प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक परंपरा क...