Kodarma News: श्री श्याम मित्रमंडल का जन्माष्टमी उत्सव में झूमे श्रद्धालु
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव महाराणा प्रताप चौक स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या में विशाल सिंह, आराध्या सिंह एवं स्वाति कुमारी ने राधा-कृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में मंडल के सदस्य मनोज कसेरा की धर्मपत्नी व संजय सूद की धर्मपत्नी का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन गिरधारी सोमानी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न ग्रुप के लीडरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मनोहारी झांकियां और भजनों पर झूमे श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.