कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पानी टंकी रोड स्थित श्री राणीसती भवन में पावन झूलन व सिंधारा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ मंगलवार को मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर दादी जी की पावन ज्योत के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने दादी जी की ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें मंच के सदस्यों ने सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। महोत्सव के दौरान श्री राणी सती दादी के भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ महोत्सव में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...