Kodarma News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर 48 घंटे का अखंड पाठ शुरू
कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधिडॉक्टर गली स्थित कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार से 48 घंटे का अखंड पाठ शुरू हुआ। अखंड पाठ का समापन शनिवार की सुबह 10 बजे होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। विशेष दीवान में पटना से आए रागी जत्थे के भाई जगत सिंह शब्द-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। अखंड पाठ की शुरुआत पुष्पेंद्र सिंह द्वारा पाठ की अरदास व मर्यादा के साथ की गई। अखंड पाठ में बाहर से पहुंचे सुंदर सिंह और पिंटू सिंह के अलावा ज्ञानी निरंजन सिंह, राजा सिंह एवं कुलदीप सिंह भी पाठ में भाग ले रहे हैं। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है व बड़ी संख्या में संगत अखंड पाठ में शामिल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.