कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्रीश्याम सेवा मंडल, झुमरीतिलैया की ओर से मंडल का दूसरा वार्षिक महोत्सव आगामी 22 जनवरी 2027 को ब्लॉक मैदान, झुमरीतिलैया में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंडल के अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि वार्षिक महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनके भजनों पर श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे।आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मंडल के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए ...