कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि श्रावण मास की एकादशी के अवसर पर रविवार को प्रखंड के बेहराडीह शिव मंदिर से गोरियाडीह शिवधाम तक भव्य जल यात्रा निकाली गई। श्रावणी एकादशी जल यात्रा समिति संघ, बेहराडीह के तत्वावधान में आयोजित इस पारंपरिक पदयात्रा में क्षेत्र के हजारों शिवभक्त शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

जल यात्रा की शुरुआत सुबह करीब छह बजे बेहराडीह शिव मंदिर परिसर से शिवभक्तों का जत्था हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए उतरवाहिनी गढ़वा नदी घाट के लिए रवाना हुआ। नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने विधिवत जल संकल्प लिया। इसके बाद कलश में जल लेकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए गोरियाडीह शिवधाम के लिए पैदल रवाना हुए। करीब 20 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर श्रद्धालु गोरियाडीह ...