Kodarma News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री परमहंस बाबा का तीन दिवसीय समाधि पर्व
कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। सब सत् का दिव्य मंत्र फूंकने वाले श्री परमहंस बाबा का तीन दिवसीय समाधि पर्व रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समाधि पर्व के तीसरे और अंतिम दिन सुबह से ही बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने बाबा की समाधि पर माथा टेककर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। तीन दिवसीय समाधि पर्व के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने विधि-विधान से बाबा का दर्शन-पूजन किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। कई श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ समाधि स्थल पहुंचे और बाबा के प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.