Kodarma News: श्याम सेवा परिवार का आठवां मासिक कीर्तन आज, सजेगा बाबा का भव्य दरबार
कोडरमा, सितम्बर 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से रविवार को झुमरी तिलैया बाईपास रोड स्थित पीजी विराज में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी। उन्होंने शहरवासियों और श्याम भक्तों से 13 सितंबर को आयोजित होने वाले बाबा श्याम के आठवें मासिक अरदास कीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। आयोजन को लेकर कीर्तन स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाबा का भव्य श्रृंगार, इत्र वर्षा और छप्पन भोग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से पहुंच रहीं मुख्य भजन गायिका कनिका ग्रोवर अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगी। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.