कोडरमा, नवम्बर 22 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री श्याम मंदिर, पानी टंकी रोड में ताली कीर्तन समिति के तत्वावधान में बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े मनाया गया। बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर खीर-चूरमा सहित 56 भोग अर्पित किया गया। यजमान के रूप में प्रगति-विष्णु चौधरी शामिल हुए। जन्मोत्सव के इस आयोजन में बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। गया (बिहार) से आए अतिथि भजन गायक सत्यम पोद्दार ने अपने मधुर भजनों से दरबार को भक्तिमय बना दिया। वहीं वहीं मुन्ना भदानी, विनोद चौरसिया, पंकज केसरी, गिरधारी सोमानी, मनोज पिलानिया, विशाल सिंह, सीमा सहल, संगीता जेठवा आदि ने भी विभिन्न देवी देवताओं पर भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पहुंचीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन पूरे वातावरण को भक्ति, प्रेम और आस्था से ...