कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कलियुग के साक्षात देवता बाबा श्याम की भक्ति को लेकर झुमरी तिलैया में ग्यारस और बारस के अवसर पर अगले दो दिनों तक विभिन्न धार्मिक व भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को कोडरमा जंक्शन से सियालदह-अजमेर व हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से कई श्याम प्रेमी खाटू धाम के लिए रवाना हुए। श्याम शरण बारस ताली कीर्तन से जुड़े यश दहिमा व अनुराग हिसारिया ने बताया कि बारस ताली कीर्तन अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। इसका उद्देश्य बिना माइक और म्यूजिक के केवल ताली कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम से सीधे जुड़ना है। 23 सितंबर को खेतान श्याम मंदिर में इस माह का ताली कीर्तन आयोजित होगा। शहर के दोनों श्याम मंदिरों में प्रत्येक माह एक-एक ताली क...