कोडरमा, सितम्बर 26 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदवारा पश्चिमी में श्मशान घाट के लिए उपयोग हो रही भूमि पर पैक्स गोदाम निर्माण के निर्णय का ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। मामले को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी अशोक भारती से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि का इस्तेमाल वर्तमान में चंदवारा पूर्वी और पश्चिमी पंचायत के करीब 15 हजार ग्रामीण पारंपरिक श्मशान घाट के रूप में करते हैं।

पहले डिग्री कॉलेज के लिए भी चयनित हुई थी भूमि ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इसी भूमि को डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, जनभावनाओं को देखते हुए कॉलेज का निर्माण पक्की सड़क के पूर्वी...