Kodarma News: शिव संकट मोचन मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी, लोगों में आक्रोश
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जयनगर रोड स्थित शिव संकट मोचन मंदिर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि चोरी कर ली। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। रामनवमी पर खुलनी थी दानपेटी, पहले ही चोरों ने तोड़ा ताला
दानपेटी से चोरी की घटना मंदिर के पुजारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दानपेटी प्रत्येक वर्ष रामनवमी के दिन खोली जाती है। इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर दानपेटी खोलने की तैयारी थी। इससे पहले ही अज्ञात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी दान की राशि लेकर फरार हो गए। चोरी गई राशि कितनी थी, इसका आकलन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.