कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री जीण माता परिवार की बैठक श्री अग्रसेन भवन, झुमरी तिलैया में हुई। बैठक में 21 जुलाई को शिव वाटिका में मां जीण माता का भव्य मंगल पाठ आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बताया गया कि झुमरी तिलैया में सार्वजनिक रूप से पहली बार श्री जीण माता का मंगल पाठ आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर राजस्थानी समाज में उत्साह का माहौल है। बैठक की अध्यक्षता कैलाश चौधरी ने की, जबकि संचालन महेश दारुका ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रमेश कन्दोई को संयोजक व दीपक दारुका, विपुल चौधरी, विवेक सहल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयोजक रमेश कंदोई ने बताया कि मंगल पाठ में शामिल होने के लिए महिलाओं का पंजीकरण 15 जुलाई तक किया जाएगा। कार्यक्रम में 108 महिलाओं को म...