Kodarma News: शहीद संतोष पासवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मैच में समलडीह ने नावाडीह को 32 रनों से हराया
कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मैदान में शनिवार को शहीद संतोष पासवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी, जेएलकेएम नेता मनोज यादव, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, बीडीओ मनोज कुमार रवि और शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बंटी यादव एवं मोलू कुमार के संयोजन में आयोजित इस टूर्नामेंट में ग्रामीण और पंचायत स्तर की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबला समलडीह और नावाडीह की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समलडीह की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टीम की ओर से सुमित कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 45 रन बनाए।लक्ष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.