Kodarma News: शहर से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में शुरू हुई दुर्गा पूजा की तैयारी
कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के अलावा झुमरीतिलैया शहर से लेकर प्रखंड क्षेत्र तक में दुर्गापूजा की तैयारी तेजी से चल रही है। कई पूजा समितियों की ओर से काठ पूजन और भूमि पूजन का काम शुरू हो गया है। पूजा समितियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार पिछले साल की तुलना में शहर में अधिक भव्य और आकर्षक पंडाल बनाए जाएंगे। इसकेा लेकर कई पूजा समितियों की ओर से चंदा जमा करने का काम शुरू हो गया है। साथ ही पंडाल, प्रतिमा व अन्य सजावट के लिए कोडरमा और झुमरी तिलैया के कई पूजा समितियों की ओर से बाहर के कलाकारों को बुलावा भेजा गया है। मालूम हो कि बंगाल के कलाकार आकर्षक पंडाल बनाने में माहिर माने जाते हैं। कई पूजा समितियों की ओर से निर्धारित बजट में बेहतर तरीके से पूजा का समापन की तैयारी की गई है。 यह भी पढ़ें- Kodarm...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.