कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दीपावली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने झुमरी तिलैया में पटाखों की बिक्री के लिए ब्लॉक मैदान को चिह्नित किया है। आदेश दिया गया है कि निर्धारित स्थल पर ही अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, इस संबंध में पटाखा बेचनेवालों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला गलत है। पटाखा बेचनेवालों का कहना है कि वे जहां पहले बेचते थे वहीं पर पटाखा बचेंगे। ब्लॉक मैदान का इलाका पटाखा दुकानदारों की नजर में सुरक्षित नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि पहले बाजार में जिस दुकानों में पटाखा बेचते रहे हैं, वहीं पर इस बार भी बेचेंगे। इस सिलसिले में दुकानदारों ने मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप...