कोडरमा, सितम्बर 7 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। डीवीसी केटीपीएस के एक यूनिट में खराबी आ जाने के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके कारण करीब 50 प्रतिशत बिजली कटौती कर जिले को आपूर्ति हो रही है। बिजली की कटौती होने से लोगों को जहां इस उमसभरी गर्मी में परेशानी हो रही है। शहर का व्यवसायिक गतिविधि भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में झुमरी तिलैया बिजली विभाग के एसडीओ गजेंद्र टोप्पो ने बताया कि डीवीसी द्वारा 50 प्रतिशत बिजली कटौती कर मिलने के कारण लोडशेडिंग कर बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में चार से पांच घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में छह से सात घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीवीसी द्वारा आम शाम तक स्थिति में सुधार की उम्मीद जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...