कोडरमा, नवम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ का खरना शनिवार को हुआ। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह से ही व्रतियों ने नदी, तालाब और घरों में स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों की साफ-सफाई कर पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ प्रसाद तैयार किया गया। खरना के अवसर पर व्रतियों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही कठिन अनुष्ठान का संकल्प लिया। घरों में छठ गीत गूंजने लगे हैं और पूरा वातावरण छठी मइया की भक्ति में सराबोर है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रतीखरना और कठिन व्रत का संकल्प दिनभर निर्जला, आज भी कठिन परीक्षा यह भ...