Kodarma News: वृंदाहा घूमने गए रेलकर्मी की बाइक चोरी, चार दिन पहले ही खरीदी थी
कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । तिलैया थाना क्षेत्र के वृंदाहा से रविवार को एक रेलकर्मी की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में रेलकर्मी सुभाष कुमार ने तिलैया थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। बिहार के मधेपुरा निवासी सुभाष कुमार कोडरमा में सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आवेदन में बताया है कि रविवार को वे वृंदाहा घूमने गए थे। वहां अपनी बाइक लॉक कर झरना देखने चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि महज चार दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। अभी तक बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया था। घटना के बाद रेलकर्मी ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.