कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत में आदिवासी समाज की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो बीते कुछ वर्षों में बदलाव की तस्वीर साफ दिखाई देती है। शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ी है, युवा नौकरी और बेहतर रोजगार की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं और नई पीढ़ी अपने अधिकारों को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक सजग हुई है। लेकिन इस बदलाव के बीच आर्थिक कमजोरी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के सीमित अवसर, पलायन और उच्च शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियां आज भी आदिवासी समाज के विकास की राह में बाधा बनी हुई हैं। बेंदी पंचायत के विभिन्न गांवों में रहने वाले आदिवासी परिवारों की आजीविका लंबे समय से खेती, मजदूरी, जंगल से मिलने वाले संसाधनों और छोटे-मोटे पारंपरिक कामों पर निर्भर रही है। बारि...