कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि।उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी सारांश जैन के नेतृत्व में 4 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विशेष प्रमाण-पत्र निर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित एवं सुगम तरीके से सरकारी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना था। चार दिनों तक चले इस विशेष अभियान में विभिन्न श्रेणियों के कुल 718 प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए। इनमें 409 जाति प्रमाण-पत्र, 220 आवासीय प्रमाण-पत्र, 85 आय प्रमाण-पत्र तथा 4 आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र शामिल हैं।अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- आज और कल जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर : उपायुक्त यह भी पढ़ें-...