कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की खुट्टा पंचायत अंतर्गत मनोरथडीह गांव के यादव टोला स्थित कुमारथान के पास गुरुवार को विशाल महुआ का पेड़ गिरने से अधेड़ घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने से गौतम प्रसाद यादव के घर की चहारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बड़ी दुर्घटना टल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मनोरथडीह निवासी गौतम प्रसाद यादव (पिता जगदीश प्रसाद यादव) के घर के पास स्थित विशाल महुआ का पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद सियास गांव निवासी राम प्रकाश विश्वकर्मा (35 वर्ष), पिता रामदेव विश्वकर्मा, इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। राम प्रकाश विश्वकर्मा एलआईसी एजेंट हैं और किसी काम से वहां बैठे हुए थे। पेड़ गिरने से उन्हें हल्का झटका लगा, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बा...