कोडरमा, अक्टूबर 16 -- Kodarma News: डोमचांच। प्रखंड अंतर्गत धरगांव स्थित विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को देश के 11वें राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने डॉ. कलाम की आत्मकथा विंग्स ऑफ फायर के प्रेरणादायक उद्धरण प्रस्तुत किए। साथ ही विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, परिश्रम करने और देश के विकास में योगदान देने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दीनबंधु स्कूल में मनी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंतीडॉ. कलाम के आदर्शों को किया...