कोडरमा, नवम्बर 11 -- Kodarma News: कोडरमा। विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने छठ त्योहार शुरू होने से पहले सभी छठ घाटों की साफ सफाई का निर्देश दिया है। विधायक डॉ नीरा यादव ने इस संबंध में कोडरमा उपायुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इस साल बारिश अधिक हुई है और सभी तालाब, पोखर आदि पानी से भरे हुए हैं। ऐसे में छठ पर्व के मद्देनजर सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के सभी एहतियात उपाय करने की आवश्यकता है, साथ ही गोताखोर की तैनाती भी करना जरूरी है। सभी घाट, तालाब, पोखर की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर डलवाने के साथ ही बेरिकेडिंग, गोताखोर की व्यवस्था करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश साथ ही सभी चौक चौराहों पर खराब पड़े लाइट को भी दुरुस्त करने को कहा ह...