Kodarma News: विधायक के दिवंगत चालक राजकुमार यादव के परिजनों से मिलीं शालिनी गुप्ता
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने चितरपुर निवासी दिवंगत राजकुमार यादव के परिजनों से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राजकुमार यादव की कुछ दिन पूर्व जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी। वह वर्तमान विधायक के निजी वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। शालिनी गुप्ता ने दिवंगत की वृद्ध मां, पत्नी तथा चार बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य अब नहीं रहा, ऐसे में पीड़ित परिवार को समाज और प्रशासन दोनों का सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार के दो छोटे पुत्रों की 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था के लिए झारखंड पब्लिक स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर नामांकन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.