कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के काराखूंट स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष राज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान करीब 50 छात्राओं की मलेरिया जांच की गई। इसके अलावा सभी छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष राज ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-खांसी तथा अन्य मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवासीय विद्यालयों में रहने वाली छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। उन्ह...