Kodarma News: विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए आमसभा, किरण देवी बनीं अध्यक्ष
कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की मध्य पंचायत स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, मरकच्चो में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिलदेव सिंह ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक रामकृपाल सिंह उपस्थित रहे। आमसभा में विद्यालय प्रबंधन समिति के कुल 25 सदस्यों का चयन किया गया। इनमें विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता में से 19 सदस्यों का निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में किरण देवी ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और उन्हें समिति का अध्यक्ष चुना गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उपरखटंगा एसएमसी का पुनर्गठन, संगीता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.