Kodarma News: विद्यालय परिसर में सूखे व जर्जर पेड़ों से खतरा, हटवाने की मांग
कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में खड़े सूखे और जर्जर पेड़ इन दिनों विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। कई पेड़ पूरी तरह सूखकर कमजोर हो चुके हैं, जबकि कुछ पेड़ झुककर विद्यालय भवन की छत की ओर आ गए हैं। ऐसे में तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ों अथवा उनकी टहनियों के गिरने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। परिसर में बच्चों की आवाजाही के साथ-साथ नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन होता है। ऐसे में भवन के समीप झुके पेड़ों को लेकर किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बरसात के मौसम में तेज हवा और आंधी के दौरान सूखी टहनियों के टूटकर गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। पेड़ गिरने की स्थिति में विद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.