कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा समाहरणालय के समीप बुधवार को विशेष बैठक हुई। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कोडरमा प्रखंड चुनाव प्रभारी रामकृष्ण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदर प्रखंड इकाई की नई कमेटी बनी। इसमें अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, सचिव रितेश कुमार सिंह, सह सचिव सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष सुहानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गौतम करण, पवन कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह व अन्य को रखा गया। कोडरमा जिला इकाई कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...