कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पथ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों का समन्वय के साथ समाधान करने को कहा। बगडो से महेशपुर चौक भाया मसमोहना पथ तथा पिचचो-झुरझुरी मोड़ पथ निर्माण परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, सिविल सर्जन डॉ. पी. मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, जिला आपूर्ति पद...