Kodarma News: वाहन जांच की भनक लगते ही थमे बसों और स्टोन चिप्स लदे ट्रकों के पहिए, यात्रियों को परेशानी
कोडरमा, नवम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से चलाए गए मेगा वाहन जांच अभियान की भनक लगते ही यात्री बसों और स्टोन चिप्स लदे ट्रकों के पहिए थम गए। कार्रवाई के डर से कई बस चालकों ने कोडरमा घाटी में ही अपने वाहन रोक दिए, जबकि कुछ यात्री और बाराती वाहन भी रास्ते में घंटों खड़े रहे। बागीटांड़ में प्रशासनिक टीम की जांच शुरू होते ही वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान 150 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें 17-18 बसें झारखंड का परमिट लिए बिना संचालित होती मिलीं, जबकि चार ट्रक भी जांच के दौरान पकड़े गए।
जांच अभियान में पकड़े गए वाहन बताया जाता है कि बागीटांड़ में एसडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी और उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया। इसमें यात्री बसों के परमिट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.