कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अजीत बर्णवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी राजा सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व चंदा विवाद को लेकर अजीत बर्णवाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में बर्णवाल ने थाने में आवेदन देकर अभिषेक सिंह, अनु सिंह, राजा सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजा सिंह को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...