कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत शनिवार को श्री कोडरमा गौशाला परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत कोडरमा प्रखंड की पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मला मिंज अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ गौशाला पहुंचीं और गौशाला समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से गौवंश का एफएमडी टीकाकरण किया। इस अवसर पर डॉ. निर्मला मिंज ने बताया कि पशुओं में होने वाला अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यह अभियान पूरे कोडरमा जिले में चलाया जा रहा है। शहर के सभी वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किय...