कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। सूचना अधिकार मंच,कोडरमा सचिव आरके बसंत ने लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने हेतु लगाए गए वाटर एटीएम के घेराबंदी एक तरफ खराब हो जाने पर प्रशासन की उपेक्षा पर सवाल खड़े किया है। वही अधिवक्ता संघ कोडरमा परिसर में पूर्व में लगे वाटर एटीएम से छेड़छाड़ कर इसकी घेराबंदी को कटवा कर हटा देने पर रोश प्रकट किया है। घेराबंदी हटवा देने से वाटर एटीएम असुरक्षित हो गया है एवं कभी भी यह खराब हो सकता है जिसके भुक्तभोगी कोर्ट आने वाले होंगे। इस विषय से उपर विकास आयुक्त एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराते हुए इसे संज्ञान में लेने एवं इसे सुरक्षित कर पूर्व स्थिति बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...