Kodarma News: वज्रपात से ताड़ के पेड़ में लगी आग, कई बिजली उपकरण खराब
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: वज्रपात से ताड़ के पेड़ में लगी आग, कई बिजली उपकरण खराब फोटो कोडरमा 26चंदवारा में बुधवार की शाम ताड़ के पेड़ में वज्रपात से लगी आग।चंदवारा। प्रखंड के तिलैया डैम क्षेत्र में बुधवार की शाम वज्रपात होने से एक ताड़ के पेड़ में भीषण आग लग गई। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के कारण आसपास के कई घरों में पंखे समेत बिजली से चलने वाले कई उपकरण खराब होने की सूचना है। वहीं, कुछ दुकानों के शीशे भी दरकने की खबर है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वज्रपात के बाद ताड़ के पेड़ से काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.