कोडरमा, सितम्बर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत में होने वाले फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान होता है, इसलिए किसी पक्ष को फैसला थोपा हुआ महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है और इसके विरुद्ध सामान्य तौर पर अपील का प्रावधान नहीं है। यह भी पढ़ें- Godda News: लोक ...