Kodarma News: लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं, बढ़ रही है लोकप्रियता : प्रधान जिला जज
कोडरमा, अगस्त 29 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। लोक अदालत में कुल 15 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि विभिन्न विभागों से 22 लाख 76 हजार 500 रुपये की वसूली की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
मामलों की सुनवाई मामलों की सुनवाई और निष्पादन के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.