कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से बुधवार, चार नवंबर को "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" विषय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता दिन के 11 बजे झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमर बाउरी शामिल होंगे। इस दौरान वे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...