कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: कोडरमा। बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित मेघातरी में कोडरमा जिला परिषद की ओर से संचालित बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं की आज भी भारी कमी है। आलम यह है कि यहां न तो यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था है और न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी कि जहां बस स्टैंड का संचालन हो रहा है, वह भी एनएचएआई की जमीन है। अर्थात हाईवे पर ही बस स्टैंड का संचालन हो रहा है। इसके बाद भी इस स्टैंड की नीलामी इस बार 88 लाख 77 हजार रुपये में हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस बस पड़ाव की बंदोबस्ती दो करोड़ 2 लाख रुपये में हुई थी, जबकि इस बार अवधि समायोजन के बाद यह 88.77 लाख रुपये पर आकर रुक गया। जिला परिषद ने 21 मई 2026 से 31 मार्च 2027 तक बस पड़ाव संचालन की जिम्मेदारी बबलू कुमार को सौंप दी है। पिछले साल गड़बड़ी के मामले में पूर्व ...