कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोडरमा पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूजा के दौरान जिले में पहले से तैनात पुलिस बल के अतिरिक्त 500 जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पुलिसलाइन के 300 पुलिसकर्मी और 200 अतिरिक्त होमगार्ड जवान शामिल हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी कुमार शिवाशीष खुद मैदान में उतर गए हैं। इसी सिलिसिले में मंगलवार देर रात एसपी गश्त पर निकले और झुमरी तिलैया के झंडा चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। झंडा चौक पर एसपी ने पैंथर जवानों की ड्यूटी का जायजा लिया और उन्हे...