कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के जयनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज में बेटा और बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। घर के बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी बराबर सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि यदि देर रात बेटा घर लौटता है त...