कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता शिकायत कोषांग अंतर्गत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित आमजनों की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाते हुए सभी लंबित मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निपटारा किया जाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल...