कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा में रांची-पटना रोड पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और परिवहन विभाग ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चंदवारा थाना क्षेत्र के एनएच समेत जिले के प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गयी।

जुर्माना एवं जागरूकता मालूम हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने 25 सितंबर के अंक में कोडरमा में हाईवे किनारे मौत की पार्किंग, परिवहन विभाग बेखबर शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग की ओर से रोड किनारे खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला गया और आगे से ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी गई।

खुले स्थानों पर वाहन खड़ा न करने की हिदायत अभियान के दौरान सड़क किनारे बिना किसी सुरक्...